दिल्ली में 15 फरवरी को होगा 8वां राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह, 41 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

वरिष्ठ पत्रकार चेतनजी व्यास के साथ अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया, दिल्ली की ओर से 8वां राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 15 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह जानकारी राजस्थान प्रांत अध्यक्ष राम स्वरूप भटनागर ने दी।

भटनागर ने बताया कि देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों के लिए यह एक बड़ा मंच है। समारोह में समाजसेवी, डॉक्टर, पुलिसकर्मी, शिक्षक, साहित्यकार, कलाकार, व्यवसायी, उद्यमी, पत्रकार, पर्यावरणविद्, रियल एस्टेट, इंजीनियर, फैशन सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कुल 41 चयनित व्यक्तियों को “राष्ट्र गौरव अवार्ड” प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति स्वयं का अथवा किसी अन्य योग्य व्यक्ति का नाम इस सम्मान के लिए प्रस्तावित कर सकते हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का विकास व संरक्षण, उन्हें उचित मंच प्रदान करना तथा सम्मानित करना है। साथ ही कला, संस्कृति, साहित्य और सामाजिक विकास को सम्पूर्ण भारत से जोड़ने का प्रयास भी इस आयोजन के माध्यम से किया जाएगा।

फेडरेशन की ओर से अधिक से अधिक योग्य प्रतिभाओं से इस सम्मान समारोह में सहभागिता हेतु नामांकन करने की अपील की गई है।

उदयपुर
ओमप्रकाश बोराना

बेटी की शादी की खुशियों में नाचते-नाचते पिता ने तोड़ा दम, घर में छाया मातम; पिता की मौत से अनजान दुल्हन ने रात 3 बजे लिए सात फेरे

बिंदौली में परिवार और रिश्तेदारों के साथ खुशी से झूम रहे थे पिता शंकरलाल मेघवाल, अचानक सीने में उठा दर्द और अस्पताल में थम गई सांसें; बेटी की खुशियां बरकरार रखने के लिए परिजनों ने छिपाई मौत की खबर, विदाई के बाद किया अंतिम संस्कार

अमित शाह के प्रस्तावित जयपुर दौरे से पहले राजनीतिक हलचल तेज,राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा का प्लान गड़बड़ाया! सत्ता और संगठन में बड़े बदलाव की आहट, मंत्रियों से लेकर पदाधिकारियों तक तैयार होगा रिपोर्ट कार्ड

error: Content is protected !!