वरिष्ठ अधिवक्ता शांतिलाल माथुर के निधन पर सर्वसमाज ने दी श्रद्धांजलि

सोजत। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शांतिलाल माथुर के निधन पर सर्वसमाज में शोक की लहर छा गई। उनके अंतिम संस्कार में अधिवक्ता बंधुओं सहित विभिन्न समाजों के लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वरिष्ठ अधिवक्ता शांतिलाल माथुर के अंतिम संस्कार में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने कहा कि शांतिलाल माथुर का सामाजिक एवं न्यायिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निधन से समाज एवं अधिवक्ता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की।

सोजत में 80.25% मतदान के साथ निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, भाजपा के 40, कांग्रेस के 38 और 54 निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच हुआ मुकाबला — शाम 6 बजे तक 80.25 प्रतिशत मतदान, पुलिस-प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रहा मतदान

error: Content is protected !!