सोजत

सोजत में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, समाज के प्रतिभावानों का हुआ सम्मान।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर विश्वकर्मा जांगिड़ समाज द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में समाज के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैंड-बाजों और जयघोष के साथ निकली यह शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए पाली रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर पहुंच कर धर्मसभा में परिवर्तित हो गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी मासिंगाराम, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सुखदेव बरड़वा, प्रतापमाल गुगरिया, डॉ.श्रीलाल लिकड़, पूर्व अध्यक्ष कैलाश पीड़वा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने समाज को संबोधित किया। वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा से प्रेरणा लेकर समाज के सर्वांगीण विकास, विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने पर जोर दिया।

धर्मसभा में महाप्रसादी के लाभार्थी प्रतापमाल आवास अशोक गुगरिया तथा भजन संध्या के लाभार्थी रामलाल अटवासिया को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं विशिष्ट व्यक्तियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर अध्यक्ष नारायणलाल पीड़वा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुनाथ चोयल, उपाध्यक्ष सुंदरलाल किंजा, सचिव रामलाल, कोषाध्यक्ष हेमंत भीरानियां, जगदीशचंद्र किंजा, घनश्याम अटवासिया, अभिषेक जांगिड़,अशोक,घनश्याम, सुनील जागिड़, अमृतलाल, सोमदत्त जांगिड़, रमेश किंजा,ओमप्रकाश जागिड़, बृजमोहन किंजा, सहित अनेक समाजबंधु मौजूद रहे।
समारोह का समापन भक्ति भाव और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏