सोजत

सोजत। पेंशनधारियों के लिए अलर्ट: वार्षिक सत्यापन की अंतिम तिथि 28 फरवरी, देर हुई तो रुक सकती है पेंशन।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। सोजत नगर पालिका क्षेत्र के राज्य सरकार कि सामाजिक सुरक्षा के अन्दर आने वाले पेंशनधारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। पेंशन योजना के अंतर्गत केवाईसी (KYC) वार्षिक सत्यापन की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है। नगरपालिका क्षेत्र के सभी पेंशनर्स को अपना आवश्यक वार्षिक सत्यापन ई-मित्र केंद्र के माध्यम से या स्वयंम भी Raj ssp पर अपना वार्षिक सत्यापन कर सकते है ये वार्षिक सत्यापन करवाना अनिवार्य है।

नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अचल सिंह गुर्जर ने बताया कि निर्धारित तिथि तक केवाईसी द्वारा वार्षिक सत्यापन नहीं कराने वाले लाभार्थियों की पेंशन अस्थायी रूप से बंद की जा सकती है। ऐसे में पेंशनधारियों से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

उन्होंने कहा कि सभी पात्र पेंशनधारी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी ई-मित्र केंद्र या संबंधित कार्यालय में पहुंचकर वार्षिक सत्यापन अवश्य करवा लें, ताकि पेंशन का लाभ बिना बाधा मिलता रहे।


क्या करें पेंशनधारी.?

28 फरवरी से पहले KYC वार्षिक सत्यापन करवाएं।

आधार व अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।

नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर प्रक्रिया पूरी करें या स्वयंम Raj ssp पर सत्यापन कर सकते है।

नगरपालिका प्रशासन ने सभी पेंशनर्स से समय सीमा का विशेष ध्यान रखने और अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए शीघ्र सत्यापन कराने की अपील की है।


नोट- सोजत नगरपालिका के अन्दर आने वाले राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा के तहत दि जाने वाली पेन्शन के लगभग 700 पेन्शनधारी लोग है जिन्होंने अभी तक ई KYC वार्षिक सत्यापन नही करवाया है,जो लोग 28 फरवरी से पहले अपना वार्षिक सत्यापन करवा दे अन्यथा पेन्शन रूक सकती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏