फाग उत्सव में झूम उठा सोजत, नागणेचीया माता मंदिर में भजनों और पुष्पवर्षा से भक्तिमय हुआ माहौल।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। नगर के धानमंडी स्थित मुणोत समाज की कुलदेवी नागणेचीया माता मंदिर में गुरुवार रात्रि भव्य फाग उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में देर रात तक भजन गायकों व लोक कलाकारों ने माताजी के भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दीं, जिससे उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

उत्सव के दौरान पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को फाग की शुभकामनाएं दीं। पुष्पों की बारिश से पूरा आयोजन स्थल रंग-बिरंगा और भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के कारण सभा स्थल छोटा पड़ गया। इस अवसर पर नागणेचीया माता की विशेष पूजा-अर्चना व आकर्षक श्रृंगार भी किया गया।

फाग उत्सव में प्रवासी राजस्थानी परिवारों के साथ ही शहर के विभिन्न मोहल्लों से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इसी दौरान जैसे ही भारतीय क्रिकेट टीम के फाइनल में पहुंचने की खबर मिली, तो कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। इसके बाद देशभक्ति गीतों और “भारत माता की जय” के जयकारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम में शंख मुणोत, दिनेश मुणोत, पुष्पतराज मुणोत, गौतम मुणोत, सूरज मुणोत, नरपत मुणोत, दलपत मुणोत, उर्मिला मुणोत, ललित मेहता, सेलेश सेठिया, मुकेश पोरवाल, हार्दिक मेहता (मुंबई), सुधीर दवे, दिनेश टाक, गौरव व्यास, महेंद्र मेहता, गौरव प्रजापत, गजेंद्र जोशी, राजू पुरुष्वाणी, सुंदर मूलचंदानी, सुरेश अवस्थी, गुणवंत रातड़िया सहित उर्मिला मुणोत, ट्विंकल मुणोत, नीलम व्यास, अनसूया, नम्रता दवे, सुनीता व्यास, मीनाक्षी, हेमा जी, कमला दर्जी, ममता मुणोत, मीनू दवे, प्रमिला, मनीषा शर्मा, मीनाक्षी दवे, सुनीता गुप्ता, प्रियंका शर्मा और लीला राठौड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




