सोजत

राष्ट्र गौरव सम्मान में सम्मानित होगी सोजत कि 11 प्रतिभाएं, पाली सहित 9 राज्यों के हुनर को मिलेगा राष्ट्रीय मंच।

अकरम खान की रिपोर्ट।

ग्रेटर नोएडा/सोजत। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 5 अप्रैल को भव्य राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देशभर से चयनित 51 प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क-3 के पीआईआईटी कॉलेज परिसर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र बच्चन ने बताया कि इस समारोह में देश के 9 राज्यों से चुनी गई प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। ये सभी प्रतिभाएं शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, चिकित्सा, पुलिस सेवा, कला, व्यवसाय, उद्यमिता, पत्रकारिता, पर्यावरण संरक्षण, लेखन, फैशन और महिला सशक्तिकरण जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।

प्रांतीय अध्यक्ष रामस्वरूप भटनागर ने जानकारी दी कि राजस्थान के 7 जिलों से 18 प्रतिभाओं का चयन किया गया है। विशेष रूप से पाली जिले से अनोपसिंह लखावत, लोकेश श्रीवास्तव, मदन गहलोत, सुशीला गुप्ता, आशा राजपुरोहित, अरुण कुमार जोशी, ओमप्रकाश वैष्णव, सुरेश मेवाड़ा, कैलाश गहलोत, डॉ. भव्य व्यास एवं संजय परिहार को इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

इसी क्रम में उदयपुर से डॉ. ललित नारायण आमेटा, राजसमंद से मोहन लाल रैगर, नाथद्वारा से इंजीनियर कोमल पालीवाल, जोधपुर से महेशचंद्र माथुर, चाकसू से डॉ. राहुल सांवरिया, पुष्कर से सुनीता पाराशर तथा चूरू से गणेश दास स्वामी को भी उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार यह समारोह देशभर की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान कर उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम को लेकर चयनित प्रतिभाओं और उनके क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏