सोजत। नागणेची माता ध्वजारोहण एंव वार्षिक महोत्सव: भक्ति, भजन और आस्था का अद्भुत संगम ।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। राठौर परिवार की कुलदेवी श्री नागणेची माता का आठवां ध्वजारोहण एवं वार्षिक महोत्सव सोजत में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। बिलाड़िया गेट स्थित सुकड़ी नदी किनारे बने नागणेचीया मंदिर में आयोजित इस दो दिवसीय समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम के तहत मंगलवार रात्रि को भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भजन कलाकार खुशी देवासी, श्याम पाली, पिंटू सोलंकी (पाली), डोली मेवाड़ा तथा नृत्यांगना ज्योति शर्मा (बाड़मेर) सहित अन्य कलाकारों ने अपने भजनों व लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

बुधवार प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया गया तथा वर्षगांठ समारोह मनाया गया। इस दौरान संत कानदास जी त्यागी, वचना राम राठौर, महामंडलेश्वर फूलपुरी जी महाराज, राजेंद्र पुरी जी महाराज, उत्तराधिकारी अवतार पुरी जी महाराज(जाड़न), ओम गिरी जी एवं दीनदयाल गिरी सहित अनेक संत-महात्माओं ने उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।

समारोह का आयोजन श्री सोनाणा खेतलाजी नागणेची माता सेवा समिति, सोजत के तत्वावधान में किया गया। समिति अध्यक्ष मदन सिंह जोधा, उपाध्यक्ष दलाराम राठौर, कोषाध्यक्ष मोहनलाल राठौड़, सचिव राजेंद्र राठौड़ एवं व्यवस्थापक जितेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में भोपाजी विजय राज जी महाराज, रमेश जी महाराज व मिश्रीलाल जी महाराज भोपाजी की विशेष अगुवाई रही। टेंट व्यवस्था पुरण टेंट हाउस, सोजत सिटी द्वारा की गई।
इस अवसर पर सुजाराम राठौड़, सीता देवी, पूजा, बिचकी देवी, सुरेश, सुशीला, आशीष, विनोद, पदम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गैर दलों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गईं।
अंत में मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कर कार्यक्रम में सहयोग देने वाले दानदाताओं का सम्मान किया गया।समारोह का संचालन प्रमोद परिहार ने किया।



