सोजत

सोजत। बार एसोसिएशन सोजत चुनाव में अध्यक्ष देवेंद्र व्यास सहित तीन पदों पर निर्विरोध चयन,गणमान्य लोगो ने दी बधाई।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। बार एसोसिएशन सोजत के मुख्य चुनाव अधिकारी गजेन्द्र परिहार, सहायक चुनाव अधिकारी श्याम गहलोत एवं शरीफ मोहम्मद घोसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच एवं नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र व्यास निर्विरोध चुने गए।

उनके सामने खड़े प्रत्याशी के नामांकन पत्र में प्रस्तावक के हस्ताक्षर स्वयं उम्मीदवार के ही पाए जाने पर चुनाव समिति द्वारा गहन जांच की गई और आवेदन पत्र खारिज कर दिया गया।

वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट पुनीत दवे तथा पुस्तकालय सचिव पद के लिए सचिन इचरसा निर्विरोध चयनित हुए हैं।

अब 12 दिसंबर को होने वाले चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार, जेठाराम एवं घेवर राम के बीच मुकाबला होगा। सचिव पद के लिए मानवेन्द्र भाटी, अशोक गहलोत और जितेन्द्र परिहार जबकि सह सचिव पद के लिए राहुल सिंगाड़िया एवं संपत सरपटे के बीच चुनावी प्रतियोगिता रहेगी।

अध्यक्ष पद पर देवेंद्र व्यास और कोषाध्यक्ष पद पर पुनीत दवे के निर्विरोध चुने जाने पर बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास, उपाध्यक्ष श्याम लाल व्यास, अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी, प्रफुल्ल ओझा, श्रीमाली ब्राह्मण महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश व्यास, बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति अध्यक्ष जितेंद्र व्यास, सचिव चन्द्रशेखर श्रीमाली, धीरेन्द्र व्यास, धर्मेन्द्र व्यास, पार्षद जोगेश जोशी, अशोक शर्मा, अनिल ओझा सहित कई गणमान्यजनों ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏