सोजत। शिक्षा में लहराया विजय आदर्श विद्यालय का परचम,95.50% अंक लाकर नरेंद्र पवार बने टॉपर, सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में स्थानीय विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, सोजत सिटी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी उत्कृष्ट परंपरा को कायम रखा। विद्यालय के छात्र नरेंद्र पवार ने 95.50% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि नरेंद्र ने सभी विषयों में विशेष योग्यता अर्जित की है। उनका लक्ष्य आगे चलकर राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) में जाना है।

विद्यालय का शानदार परिणाम
कुल 10 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी
7 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
3 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में सफल
लगातार 5 वर्षों से विद्यालय दे रहा उत्कृष्ट परिणाम
अन्य कक्षाओं में भी 100% सफलता विद्यालय में कक्षा 8वीं के 21 एवं कक्षा 5वीं के 17 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, और सभी विद्यार्थी सफल रहे, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है।
सम्मान समारोह में बढ़ाया हौसला उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान साफा व माला पहनाकर किया गया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक सत्तू सिंह भाटी, सोजत महोत्सव समिति के सचिव चेतन व्यास, प्रधानाचार्य दिनेश सोलंकी सहित दुर्गेश व्यास, पूनम भटनागर, गजेंद्र सिंह मफावत, शाहबाज खान, आशा माली, विजयलक्ष्मी दवे, विद्या भार्गव, किरण त्रिवेदी, पारस जांगिड़ आदि उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



