सोजत

सोजत के पीएलवी सोहन लाल मेघवाल ने बढ़ाया शहर का मान, राजस्थान गौरव अवॉर्ड-2025 से हुए सम्मानित।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। शहर निवासी पीएलवी सोहन लाल मेघवाल को समाजसेवा और विधिक जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें झालरापाटन (झालावाड़) में आयोजित सम्मान समारोह में राजस्थान गौरव अवॉर्ड-2025 प्रदान किया गया।

सामर्थ्य सेवा संस्थान, झालावाड़ (राज.) के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चुनिंदा लोगों को सम्मानित किया गया। सोहन लाल मेघवाल को यह सम्मान विशेष रूप से विकलांग(दिव्यांग) बच्चों की शिक्षा और समाजसेवा में उनके निरंतर समर्पण व प्रेरणादायक योगदान के लिए दिया गया।

मेघवाल लंबे समय से बाल विवाह रोकथाम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, नालसा पोर्टल व हेल्पलाइन, साइबर अपराध जागरूकता तथा पोक्सो एक्ट के प्रति विधिक जानकारी जैसे विषयों पर जनजागरण अभियान चला रहे हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्र में कानूनी जागरूकता बढ़ाने में उल्लेखनीय सफलता मिली है।

इस उपलब्धि पर सोहन लाल मेघवाल ने जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, एसपी अमित कुमार तथा डॉ. रामजी चंद्रवाल का आभार व्यक्त किया।

सम्मान की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों सहित कन्हैयालाल, मुकेश सिंगोदिया, दुलीचंद कुमावत, सांवल प्रभात व्यास, धर्मेन्द्र और अशोक राव ने उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏