सोजत: गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए दो कर्मयोगी धीरेन्द्र व्यास और सुरेंद्र व्यास हुए सम्मानित।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपखंड स्तरीय समारोह में पंचायत समिति सोजत के संस्थापन विभाग एवं नरेगा में उत्कृष्ट सेवाएं देने पर कनिष्ठ सहायक धीरेन्द्र व्यास तथा पीएमश्री उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत में कार्यरत अध्यापक सुरेंद्र व्यास को भामाशाहों को प्रेरित करने एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती शोभा चौहान, उपखंड अधिकारी मासिंगा राम जांगिड़, डीवाईएसपी एवं तहसीलदार दिलीप सिंह राठौड़ द्वारा दोनों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।
सम्मान मिलने पर शहर व क्षेत्र के अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति अध्यक्ष जितेंद्र व्यास, पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, चेतन व्यास, गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी, महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश व्यास, निरंजन लाल त्रिवेदी, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, धर्मेंद्र व्यास, चंद्रशेखर श्रीमाली, प्रफुल्ल ओझा, सूर्य प्रकाश व्यास, अनिल ओझा, अशोक शर्मा, श्याम लाल व्यास, माधव शास्त्री, ललित शर्मा, जनार्दन दवे, चंद्रशेखर व्यास, सुदीप व्यास, मनोज जोशी, कमल श्रीमाली, दिलीप व्यास, राजेंद्र व्यास, दिनेश, मनीष, मितेश, निलेश सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे।
नगरवासियों ने दोनों सम्मानितों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ और ईमानदार कार्मिक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।



