सोजत

सोजत: झुपेलाव के लाल सोहन होंगे राजस्थान गौरव से सम्मानित,1 मार्च को झालावाड़ मे आयोजित होगा सम्मान समारोह।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। सामर्थ्य सेवा संस्थान द्वारा आयोजित “सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2025” एवं “सामर्थ्य राजस्थान गौरव अवार्ड 2025” सम्मान समारोह में झुपेलाव (सोजत) के सोहनलाल मेघवाल को सामर्थ्य राजस्थान गौरव अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह भव्य समारोह 1 मार्च 2026 (रविवार) को झालावाड़ जिले के झालरापाटन स्थित होटल गीतांजलि में आयोजित होगा, जो विशेष रूप से दिव्यांगजनों को समर्पित है।

सोहनलाल मेघवाल को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं और विधिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। वे वर्तमान में तालुका विधिक सेवा समिति, सोजत सिटी (जिला पाली) में पेरा लीगल वालंटियर (PLV) के रूप में पदस्थापित हैं। उनके द्वारा सोजत तहसील के स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा जागरूकता शिविर आयोजित करने की सराहनीय पहल की गई है।

उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों और सहयोगियों में खुशी की लहर है। दुलीचंद कुमावत, सांवल प्रभात व्यास, धर्मेन्द्र, अशोक राव,कन्हैया लाल,मुकेश सिंगोदिया सहित स्टाफ साथियों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

क्षेत्र के लिए गौरव का विषय..

सोहनलाल मेघवाल को मिलने वाला यह सम्मान पूरे सोजत क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏