सोजत

सोजत: तरुण खटिक हत्याकांड के विरोध में खटिक समाज ने आक्रोश रैली निकाल कर सौपा ज्ञापन।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। दिल्ली में हुए तरुण खटिक के दर्दनाक हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को सोजत शहर में खटिक समाज और शहर के गणमान्य नागरिकों ने आक्रोश रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। रैली के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) सोजत को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

रैली में शामिल लोगों ने कहा कि दिल्ली में हुई यह घटना अत्यंत अमानवीय और निंदनीय है। इस हत्याकांड से पूरे देश में, विशेष रूप से खटिक समाज में, गहरा आक्रोश और पीड़ा व्याप्त है। समाज के लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का वातावरण पैदा करती हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की कि इस हत्याकांड की निष्पक्ष और त्वरित जांच करवाई जाए तथा घटना में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

इसके साथ ही पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई। समाज के लोगों ने यह भी कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को सख्त कानूनी कदम उठाने चाहिए।

ज्ञापन में समाजजनों ने विश्वास जताया कि सरकार इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उचित कार्रवाई करेगी। रैली और ज्ञापन मे भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तँवर,सोजत उपखंड पत्रकार संघ अध्यक्ष अशोक खिची,समाज अध्यक्ष रमेश चावला,राकेश खिची,दिनेश बागोरिया, विजयराज,पिन्टू चन्देल,प्रकाश चन्देल,श्रवण,हेमंत सामरीया,कैलाश चावला,दिनेश खिची,कमलेश नागौरा,विरेन्द्र चन्देल,जवरीलाल बोराणा सहित बड़ी संख्या मे समाजजन और गणमान्यजनो कि मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏