सोजत: दुर्गा अष्टमी का महापर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया,भक्तों ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। नगर के विभिन्न देवी मंदिरों में दुर्गा अष्टमी का पावन पर्व गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में आकर्षक श्रृंगार की झांकियां सजाई गईं तथा मनोहारी सजावट की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर श्री चामुंडा माता मंदिर, श्री राजराजेश्वरी माता मंदिर, सेजल माता मंदिर, जैकल माता मंदिर, पचोल नदी माता मंदिर, रानी भटियाणी माता मंदिर एवं कालका माता मंदिर (बासना) सहित विभिन्न मंदिरों में प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। भक्तों ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

सभी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ हवन एवं यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की गई। तालाब किनारे स्थित माता राजराजेश्वरी मंदिर में पुजारी जगदीश पाराशर एवं पंडित हरिशंकर चंदावत के सान्निध्य में यजमान विनोद अग्रवाल व कविता अग्रवाल सहित श्रद्धालुओं ने सामूहिक आहुतियां दीं।

शाम को सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात सोहनलाल, राजेश कुमार, योगेश कुमार एवं उगम कंवर कोटी माता की ओर से प्रसादी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में पुजारी जगदीश पाराशर, गणपतलाल पाराशर, पंडित हरीश कुमार चांदावत, सोहनलाल कोरिमुथा, सत्यनारायण गोयल, दिनेश अग्रवाल, हरिनारायण पाराशर, चम्पालाल सांखला, प्रभुलाल टाक, यजमान विनोद अग्रवाल, कविता अग्रवाल, सोहनलाल सोराल, नरपत सिंह, मदनलाल नाथ, नवरतन गुप्ता, गोरधनलाल गेहलोत, नेमीचंद गेहलोत, किशनलाल गेहलोत, राजेश कोरिमुथा, योगेश कोरिमुथा, रणजीत सिंह, मयंक खारीवाल, उगम कंवर कोरिमुथा, सीता पाराशर, पूनम, नीलिमा, फूल कंवर, कल्पना भंडारी, प्रेम कंवर एवं दिलकुश कंवर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।



