सोजत: नन्हे रोजेदार ने रखा पहला रोजा,6 वर्षीय नोमान ने रखा पहला रोजा- कि अपने मरहूम दादा के लिए दुआएं।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। माहे रमजान की बरकतों का आनंद जहां बड़े ले रहे हैं, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चे भी इबादत में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी क्रम में मोहल्ला खरादियान के पास रहने वाले युवा समाजसेवी मोहम्मद नाज़िम सिलावट (नर्सिंग ऑफिसर) व नूरजहां के छह वर्षीय पुत्र मोहम्मद नोमान सिलावट ने रविवार 15/3/2026 को अपना पहला रोजा रखकर सभी का दिल जीत लिया।

कम उम्र में ही धर्म के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को देखकर परिवार में खुशी का माहौल छा गया। दादी बानो ने स्नेहपूर्वक फूलों का हार पहनाकर नोमान को लाड़ दुलार करते हुए उसकी सलामती व तंदुरुस्ती की दुआएं कीं। इस मौके पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार भी किया गया।
परिवार के बड़े सदस्यों—बड़े पापा मोहम्मद साजिद सिलावट, मोहम्मद वसीम सिलावट,भाई मोहम्मद अमन, मोहम्मद अयान, वासिद जावेद, हसम मोंटू सहित अन्य परिजनों ने भी नोमान को दुआएं देते हुए उसकी हौसला अफजाई की।
नन्हे रोजेदार मोहम्मद नोमान दिनभर इबादत में मशगूल रहा और इफ्तार के समय अपने दादा मरहूम मोहम्मद साबिर साहब के लिए दुआ-ए-मगफिरत की।

रमजान के इस पवित्र महीने में नन्हे बच्चों की ऐसी लगन और आस्था समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश दे रही है।



