सोजत

सोजत: बगड़ी नगर अस्पताल के बाहर धरना समाप्त, प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद पोस्टमार्टम को तैयार हुए परिजन।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। क्षेत्र के बगड़ी नगर अस्पताल के बाहर युवक की हत्या के मामले को लेकर परिजनों और समाज के लोगों द्वारा दिया जा रहा धरना गुरुवार दोपहर को समाप्त हो गया। प्रशासन द्वारा तीन सूत्री मांगों पर लिखित आश्वासन देने के बाद परिजन मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली जिले के बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के केर खेड़ा गांव निवासी 51 वर्षीय जसवंत सिंह पुत्र सुमेर सिंह बुधवार दोपहर बाइक से केलवाज से हरियामाली अपने एक दोस्त के साथ जा रहे थे। रास्ते में सारंगवास गौशाला के पास तीन-चार लोगों ने उनकी बाइक रुकवाई और होली की खर्ची के नाम पर रुपए मांगे। जसवंत सिंह के मना करने पर आरोपियों ने गुस्से में उनके सिर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और समाज के लोग बगड़ी नगर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। वे अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर अड़े रहे और मांगों के समाधान तक पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

धरने की सूचना पर मौके पर एएसपी नरेन्द्र सिंह देवड़ा, एएसपी बाली चैनसिंह महेचा सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर समझाइश की। परिजनों की मांग थी कि मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए तथा आरोपी परिवार द्वारा गोचर भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए।

प्रशासन ने मौके पर ही कच्चे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी, जबकि पक्के अतिक्रमण को नियमानुसार नोटिस देकर हटाने का आश्वासन दिया। साथ ही सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग को राज्य सरकार तक पहुंचाने का लिखित आश्वासन दिया गया।

करीब दोपहर तीन बजे प्रशासन द्वारा तीनों मांगों पर लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन और समाज के लोग धरना समाप्त कर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हो गए।

इस दौरान हनुमान सिंह भैसाणा, राजेन्द्र सिंह गुड़ा, सूरसिंह, गोविन्द नारायण सिंह सिरियारी, रूपसिंह केलवाज, भंवरसिंह सांडिया, मूलसिंह लालपूरा, नरपतसिंह जेतावत बाली मांडा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग और मृतक के परिजन धरने पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏