सोजत

सोजत: भक्ति और पुष्पवर्षा का संगम: श्री ठाकुर जी मंदिर, पावटी का बास में आज फाग महोत्सव।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। माली समाज पावटी का बास स्थित हथाई पर श्री ठाकुर जी महाराज मंदिर में आज फाग महोत्सव पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और माहौल में फाग के रंग घुलने लगे हैं।

मोहल्ले के चौधरी ताराचंद टांक ने बताया कि आज शाम मनाए जाने वाले फाग महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। भगवान का विशेष श्रंगार किया जाएगा और ठाकुर जी को पुष्पो के साथ होली खेलाई जाएगी, आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। मंदिर में विशेष सजावट, भजन-कीर्तन और फाग गीतों के साथ श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में रंगेंगे।

महोत्सव की तैयारियों एवं मंदिर सजावट में धर्मवीर गहलोत, चम्पालाल सोलंकी, जवरीलाल गहलोत, राकेश देवड़ा, कालुराम पालरिया, गिरधारी गहलोत, हरीराम पालरिया, दिनेश गहलोत, किशोर देवड़ा, रतनलाल भाटी, कालुराम सोलंकी, पेमाराम गहलोत, लक्ष्मणराम सांखला, गणपतलाल गहलोत, सुमेर देवड़ा, बबलू गहलोत, प्रताप पालरिया, विकास गहलोत, चेतन सांखला, देवाराम गहलोत,अर्जुन सोलंकी और सोहनलाल सांखला सहित अनेक समाजबंधु सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏