सोजत

सोजत: भारत विकास परिषद सोजत ने किया गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन,संस्कारवान व्यक्ति सभी का प्रिय व विश्वसनीय होता है : रामस्वरूप भटनागर

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में भारत विकास परिषद सोजत द्वारा गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 515 विद्यार्थियों एवं 25 गुरुजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत वंदेमातरम के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य हेमंत आसेरी ने की।

मुख्य वक्ता परिषद के प्रांतीय संयोजक (संस्कार) रामस्वरूप भटनागर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कारवान व्यक्ति समाज में सभी का प्रिय, सच्चा और विश्वसनीय होता है। उसमें बड़ों के प्रति आदर और जिम्मेदारी की भावना होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 15 प्रतिभावान विद्यार्थियों को परिषद द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही 25 गुरुजनों का सम्मान छात्रों के माध्यम से कराकर गुरु–शिष्य परंपरा को जीवंत किया गया।

इस अवसर पर परिषद की प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्नेहलता लड्ढा ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं, आप सभी भी शिक्षा को अपना मजबूत हथियार बनाकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें।

परिषद के कोषाध्यक्ष अंकुर बलाई ने छात्रों को नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा मोबाइल का सीमित और आवश्यक उपयोग करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रकल्प प्रभारी पारसमल सिंगाड़िया ने किया। उन्होंने परिषद द्वारा संचालित संस्कार एवं सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। परिषद सदस्य लोकेश श्रीवास्तव, करणसिंह मोयल एवं अनीता श्रीवास्तव ने भी छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

विद्यालय के प्राचार्य हेमंत आसेरी ने परिषद सदस्यों का स्वागत करते हुए मोमेंटो भेंट किया और कहा कि बचपन में मिले संस्कार ही जीवन को उज्ज्वल दिशा देते हैं। परिषद द्वारा किए जा रहे कार्य बच्चों में चरित्र निर्माण एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में किशनाराम सुथार, श्रवणकुमार, सोहनलाल, श्यामलाल रैगर, लालसिंह लखावत, ओसाफ हुसैन, अक्षय कुमार, जयदेव व्यास, सत्यप्रकाश पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏