सोजत

सोजत में कबीर पंथ के सात्विक चौका आरती महोत्सव का हुआ समापन,शहर में निकली भव्य शोभायात्रा।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। पिछले पांच दिनों से चल रहे कबीर पंथ संप्रदाय के सात्विक चौका आरती कार्यक्रम का सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की बालिकाओं का शौर्य प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

शोभायात्रा में हजूर अर्धनाम साहेब रथ में विराजमान थे। नगरवासियों ने उनके दर्शन कर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा पाली रोड स्थित श्रीराम रोड लाइन से रवाना होकर बस स्टैंड, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, धानमंडी, जोहरी बाजार, मालियों की हवेली और जैतारणिया गेट होते हुए आयोजन स्थल छगनलाल टांक फार्म हाउस पहुंची।

यात्रा में सबसे आगे संत कबीर साहेब की विशाल तस्वीर रथ में सजाई गई थी। इसके पीछे संतों की टोली तथा सिर पर कलश धारण किए महिलाओं की कतारें श्रद्धा का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। बैंड-बाजों की धुन पर झूमते श्रद्धालुओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा और रंग-बिरंगी आतिशबाजी से स्वागत किया गया। दुर्गा वाहिनी की बालिकाओं ने राजस्थानी संस्कृति की झलक पेश करते हुए चंग और ढोल की थाप पर गैर नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही तलवारबाजी और अन्य शस्त्र संचालन कर उन्होंने शानदार शौर्य प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर कालूराम साहेब, माली समाज अध्यक्ष चंपालाल सांखला, श्रीराम कछवाह, पुखराज सांखला, भीकाराम परिहार, गौरीशंकर सांखला, महेंद्र सांखला, ताराचंद सांखला, कैलाश परिहार, मंगलचंद, अनिल परिहार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏