सोजत में गणगौर महोत्सव की धूम: जोधपुरिया गेट पर लगा गणगौर मेला।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। नगर में चल रहे सात दिवसीय गणगौर महोत्सव के अंतर्गत चौथे दिन मंगलवार सायंकाल जोधपुरिया गेट पर भव्य गणगौर मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेते हुए श्रद्धा और उत्साह के साथ गणगौर-ईसर की पूजा-अर्चना की।

मोदियों के बास की महिलाओं ने मंगलगीत गाते हुए गाजे-बाजे के साथ सिर पर गणगौर-ईसर की सवारियां लेकर मेले में प्रवेश किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल छा गया। महिला मंडलों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणगौर-ईसर कि प्रतिमाओं की स्थापना कर विधिवत पूजा की गई तथा परिवार और समाज की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई।

मेले का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया पारंपरिक घूमर नृत्य रहा, जिसने सभी का मन मोह लिया। लोकगीतों और पूजा-अर्चना का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर शकुन्तला, रचना राय, रेखा तोषनीवाल, कामिनी, आरती राय, अंकिता राकावत, तारा राय भटनागर, अरूणा मेहता, चित्रा राय, शिल्पा अंजुराठी, संगीता, प्रियंका, अनु, निकिता, अनिता, शालिनी राय, आशा, पूनम मेहता, संतोष, कन्निका, बबली, पायल राठी सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
सात दिवसीय गणगौर महोत्सव के तहत शहर मे अलग अलग जगह पर गणगौर मेले का आयोजन किया जाता है, जिसे लेकर नगरवासियों में उत्साह बना हुआ



