सोजत

सोजत में चढ़ा होली का रंग, शीतला माता मेले की तैयारियां जोरों पर-आज शाम होगा होलीका दहन।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। शहर में रंगों के पर्व होली का खुमार अब साफ नजर आने लगा है। चंग की थाप पर मस्ती में झूमते गैरीए और फाल्गुनी गीतों की गूंज से पूरा शहर रंगीन माहौल में डूब गया है।

बाजारों में जगह-जगह रंग-बिरंगे गुलाल और रंगो के साथ आकर्षक पिचकारियों से दुकानें सज गई हैं। बच्चों और युवाओं की भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ रही है, जिससे बाजारों में खासा उत्साह और रौनक देखने को मिल रहा है।

आज शाम होलिका दहन के साथ ही रंगों का यह रंगीला पर्व अपने पूरे शबाब पर पहुंच जाएगा। इसके साथ ही बहुप्रतीक्षित शीतला माता के सात दिवसीय मेले का भी शुभारंभ होगा।

मेला चौक में विभिन्न प्रकार के झूले और दुकानों का लगना शुरू हो गया है। आगामी सात दिनों तक शहरवासियों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मेले के शौकीन यहां पहुंचेंगे और जमकर खरीदारी के साथ मेले का आनंद लेंगे।

कुल मिलाकर आने वाले दिन सोजतवासियों के लिए होली की मस्ती और शीतला माता मेले की रौनक से भरपूर रहने वाले है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏