सोजत

सोजत में नशे की हालत में युवक हाई वोल्टेज लाइन पर चढ़ा, करंट लगने से गिरा — जोधपुर रेफर।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। शहर के मोड़ भट्टा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक खतरनाक और चिंताजनक घटना सामने आई, जब नशे की हालत में एक युवक हाई वोल्टेज विद्युत लाइन के पोल पर चढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी समझाइश की, लेकिन वह नहीं माना।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना देकर क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद करवाई। इसके बावजूद युवक ने लापरवाही दिखाते हुए हाई वोल्टेज तार को पकड़ लिया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह नीचे गिर गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राह चलते लोगों ने जिसमे जोगेश कुमार लक्की, किशन माली, राकेश माली, आकाश, गोरधन प्रजापत,नरपत सांखला, सेंटू सेन ने मानवता दिखाते हुए युवक को तुरंत पिकअप वाहन से सोजत ट्रॉमा हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया।

घटना के दौरान युवक की मां का विलाप बेहद मार्मिक और असहनीय था, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया।

नशे की बढ़ती प्रवृत्ति बनी चिंता का कारण…

पूर्व पार्षद समाज सेवक जोगेश जोशी(लक्की) ने बताया कि यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि समाज के लिए एक बड़ा चेतावनी संकेत है। नशे के कारण न सिर्फ युवक ने अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि अपने परिवार को भी गहरे संकट में डाल दिया। आसपास मौजूद बच्चों और युवाओं पर भी इस तरह की घटनाओं का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

शहर में आए दिन नशे की हालत में युवाओं द्वारा असामान्य और खतरनाक हरकतें करना अब आम होता जा रहा है, जो सामाजिक व्यवस्था और सुरक्षा दोनों के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है।

सोशल मीडिया और आम चर्चाओं में नशे के खिलाफ आवाज जरूर उठ रही है, लेकिन इसे रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदमों की कमी साफ नजर आती है। इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि समय रहते जागरूकता और सख्ती नहीं बरती गई, तो इसके परिणाम और भी गंभीर हो सकते हैं।

जब नशा उतरेगा, तब शायद यह युवक अपनी इस खतरनाक हरकत पर पछताए — लेकिन तब तक बहुत कुछ दांव पर लग चुका होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏