सोजत

सोजत में निकली धुमधाम से बीरबल बादशाह की सवारी,होली कि मस्ती और रंग,गुलाल से लाल हुआ शहर।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। नगर में मंगलवार को परंपरागत उल्लास के साथ बीरबल बादशाह की भव्य सवारी निकाली गई। सवारी के दौरान उड़ाए गए गुलाल से पूरा बाजार क्षेत्र रंगों से सराबोर हो गया और शहर होली के रंग में रंगा नजर आया।

इस अवसर पर यश मेहता ने बादशाह और अपूर्व गुलैछा ने बीरबल कि भुमिका निभाई।

यह सवारी स्थानीय सब्जी मंडी के पास स्थित ओसवाल न्याती नोहरे से ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ रवाना हुई। शोभायात्रा सब्जी मंडी, महेश्वरियों का वास, हिमावतो का बास, धान मंडी, कोट का मोहल्ला, सिंघवियों का बास, आडा बाजार, नव चौकिया, मुणोतो का बास और भंडारियों का बास होते हुए पुनः ओसवाल न्याती नोहरे पहुंचकर विसर्जित हुई।

कोट का मोहल्ला में व्यवस्था समिति के अध्यक्ष गौतम चंद्र मुनोत, मंत्री जगदीश सिंह गहलोत और कोषाध्यक्ष अमित राठी सहित जगदीश पाराशर, श्याम सुंदर शर्मा, श्याम पाराशर, उपेंद्र पाराशर, आलोक पाराशर, नमन पाराशर, पुलकित पाराशर, दीपक बांठिया और अशोक खरीवाल ने बीरबल बादशाह की खोल भराई की रस्म संपन्न कराई।

मेले में पदमचंद धोखा, ललित पगारिया, केवलचंद धोखा, विकास धोखा, गौतमचंद धोखा, सुरेश सुराणा, सुनील सुराणा, नवरतन गुंदेचा (हैदराबाद),ललीत मेहता(मुम्बई),मंगलचंद मुणोत,शाँतिलाल बाठियां(बैगलोर),बलवंत बलाई,अंकूर बलाई,सीपी धोका,सिम्पल लुक्कड़ और महावीरचंद्र श्रीश्रीमाल सहित सैकड़ों नागरिकों ने भाग लेकर उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से माकूल सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
रंग, उमंग और परंपरा के संगम से सोजत का माहौल पूरी तरह होलीमय नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏