सोजत

सोजत में राजस्थान दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन,राजस्थानी गीत-संगीत एवं लोक नृत्य की होगी मनमोहक प्रस्तुतियां।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। राजस्थान के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोजत क्षेत्र में विभिन्न भव्य आयोजनों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इस खास मौके पर राजस्थानी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए गीत-संगीत एवं लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

शारीरिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक एवं राजस्थान दिवस कार्यक्रम संयोजक सत्तुसिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मार्च को प्रातः 11:30 बजे स्थानीय विजय आदर्श माध्यमिक विद्यालय, सोजत में “सुरीलों राजस्थान” सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनोप सिंह लखावत (चेयरमैन, चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन) उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता सुरेश ओझा (अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक समिति सोजत) करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में देवीलाल सांखला (अध्यक्ष, भारत विकास परिषद सोजत) कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्देशन चेतन व्यास (सचिव, सोजत महोत्सव समिति) द्वारा किया जाएगा, वहीं कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी राम स्वरूप भटनागर (अध्यक्ष, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया) संभालेंगे। आयोजन के सह-संयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सोलंकी के सानिध्य में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
राजस्थान दिवस पर सोजत में आयोजित यह कार्यक्रम सांस्कृतिक रंगों से सराबोर एक यादगार आयोजन साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏