बड़ी खबरसोजत

सोजत में श्रीराम नवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, हाथो मे मशाल लिए युवाओं के जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक आस्था, उत्साह और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर जैतारणिया गेट से विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एवं मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा (जुलूस) का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शोभायात्रा की शुरुआत आकर्षक बैंड की मधुर धुनों के साथ हुई, जिसमें श्रीराम भक्ति गीतों की स्वर लहरियां वातावरण को भक्तिमय बना रही थीं। जुलूस में सबसे आगे चल रहे बैंड के साथ श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं, दुर्गा वाहिनी की बालिकाएं ढोल की थाप पर हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए अनुशासन और जोश का अद्भुत प्रदर्शन कर रही थीं।

युवा वर्ग का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में युवक हाथों में मशाल लेकर चल रहे थे और “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से पूरे शहर को राममय बना दिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

जुलूस की शोभा बढ़ाने वाली आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें श्रीराम दरबार की सजीव झांकी और भारत माता की भव्य झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। इन झांकियों को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित रहे,और शोभायात्रा पर बाजार मे जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

जुलूस मे विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश तंवर, प्रांत मिलन प्रमुख गजेंद्र सांखला, जिला संयोजक दलपत राज टांक, जिला सहसंयोजक दिनेश सांखला, रतनलाल बंजारा, कैलाश चावला, महेश सांखला,जोगेश कुमार जोशी(लक्की), जितेंद्र राठौड़, दिलीप राठौड़, दिलखुश गहलोत, चंद्रप्रकाश तंवर, राजेश माहवार, हर्षवर्धन चावला और अर्जुन गहलोत सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।


दुर्गा वाहिनी की ओर से प्रखंड संयोजिका रौनक चावला, पूनम राठौड़, रोली राठौड़, एडवोकेट नीलम सोनी, दिव्या प्रजापत और पायल भाटी सहित मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी रही। इसके अलावा राजूराम, मांगीलाल गहलोत, विनोद पंवार, अमित कच्छवाह, ताराचंद टॉक, ताराचंद भाटी, एडवोकेट मानवेंद्र भाटी,पंकज त्रिवेदी,सुरेंद्र वैष्णव, विकास टॉक और भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम गहलोत सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पूरे आयोजन के दौरान शहर में सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। श्रीराम नवमी के इस भव्य आयोजन ने सोजत शहर में धार्मिक एकता, आस्था और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏