सोजत

सोजत में श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, तैयारियाँ हुई पूर्ण।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत।शहर में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का भव्य संगम देखने को मिलेगा। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सोजत द्वारा स्थानीय समाज भवन में श्री गणेश जी, माँ दुर्गा, भगवान विष्णु जी, माँ लक्ष्मी जी एवं श्री अजमीढ़ जी महाराज की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 18 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष, मूर्ति स्थापना समिति अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी, युवा मंडल और प्रदेश उपाध्यक्ष सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं। समाज भवन को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किये जाएगे।

18 फरवरी 2026 को कार्यक्रम की शुरुआत महिला शक्ति द्वारा कलश यात्रा से होगी, जिसमें समाज की महिलाओं द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात हवन-पूजन के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा।

तीन दिवसीय इस आयोजन में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन एवं विशेष पूजा-अर्चना संपन्न होंगी, जिनमें समाज के गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में समाजबंधु भाग लेंगे।

आयोजन कि तैयारियो मे नगर कार्यकारणी कमेटी के संगरक्ष आनंद प्रकाश जांगलवा,श्यामलाल सहदेव,सुभाष तुणघर,रामचंद्र मोसूण,अध्यक्ष नारायणलाल अग्रोया,उपाध्यक्ष दीन दयाल अडाणीया,सचिव किशोर कुमार केडेल,सह सचिव नरेश कुमार कुकरा,कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार जांगलवा,नवयुवक मंण्डल कार्यकारिणी के अध्यक्ष नितेश मोसूण,उपाध्यक्ष धिरज जांगलवा व किशन अडाणीयां,सचिव अनील कुकरा,सह सचिव धनराज जांगलवा,कोषाध्यक्ष महेश जांगलवा,सहकोषाध्यक्ष श्रीकिशन जवड़ा, मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा समिति के अध्यक्ष दलपतराज जांगलवा,उपाध्यक्ष जगदीशचंद्र जवाड़ा,सचिव राजमल अग्रोया,कोषाध्यक्ष अशोक कुमार धुपड़ सहित स्वर्णकार समाज के सभी कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने मे जुटे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏