सोजत

सोजत: मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार भवन में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा,भवन जिर्णोद्धार व सम्मान समारोह में बड़ी संख्या मे पहुँचे समाजबंधु।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भवन में शुक्रवार को देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य मुख्य समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित हुआ। भवन के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्मित देवालय में विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्थापना की गई। अभिजीत मुहूर्त में भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, मां जगदंबा और स्वर्णकार समाज के आराध्य देव अजमीढ़ जी महाराज की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।

समारोह के दौरान समाज की महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पंडित अरविंद श्रीमाली के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए गए। इस अवसर पर सोजत सहित जिले भर से बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के बंधु पहुंचे और स्थापित नौ देव प्रतिमाओं के दर्शन किए।

प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। वक्ताओं ने समाज के सामने मौजूद चुनौतियों और कुरीतियों को दूर करने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में सहयोग देने वाले भामाशाहों को माला, साफा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश धूपड़ ने किया।

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष नारायणलाल अग्रोया, उपाध्यक्ष दीनदयाल, सह सचिव नरेश कुकरा, कोषाध्यक्ष दिनेश जांगलवा, प्राण प्रतिष्ठा समिति अध्यक्ष दलपतराज जांगलवा, सचिव राजमल अग्रोया, अशोक धूपड़, सुभाष सोनी, सोहनलाल सोनी, पारस सोनी, संजय सोनी,ड़ा महेश सोनी और जगदीश सोनी सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे।

समाजजनों ने भवन के जीर्णोद्धार को सामूहिक एकता और सहयोग का प्रतीक बताया। स्वर्णकार समाज के नागरिकों और मातृशक्ति की बड़ी भागीदारी से पूरा परिसर भक्तिमय एवं उत्सवमय माहौल में सराबोर रहा। यह आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और सामूहिक सहभागिता की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभरा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏