सोजत: “मोबाइल से मैदान तक”- बिजनेस मित्र टीम की पहल, सोजत में बच्चों की एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत सिटी। डिजिटल युग में जहाँ बच्चे मोबाइल की आभासी दुनिया में अधिक समय बिता रहे हैं, वहीं उन्हें वास्तविक खेल मैदान से जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से बिजनेस मित्र टीम, सोजत सिटी द्वारा एक सराहनीय पहल की गई।

आज नर्सिंगपुरा स्थित नवदुर्गा पार्क में आयोजित दिवसीय बाल खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भारतीय पारंपरिक व शारीरिक खेलों का जमकर आनंद उठाया। प्रतियोगिता में चम्मच दौड़, जलेबी कूद के पकड़, दौड़, रस्साकशी,गुब्बारे बैठ कर फोड़,रस्सी कूद जैसे कई रोचक खेल शामिल रहे,जिसमे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारम्परिक भारतीय खेलो का जम कर आनंद उठाया।

बिजनेस मित्र के संस्थापक महेंद्र सिंह राव ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और संस्कारों का विकास करना है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार हैं और समाज को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के निवेदक योगेश कुमार कच्छवाह ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया जा रहा है—
“मोबाइल की आभासी दुनिया छोड़कर, खेल के असली मैदान से जुड़ें बच्चे।”

इस बाल खेल कार्यक्रम को लेकर अभिभावकों, मोहल्लेवासियों और गणमान्य नागरिकों ने भी आयोजन की जमकर सराहना की। सभी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से होते रहने चाहिए, ताकि बच्चे मोबाइल से दूर रहकर हमारे पारंपरिक खेलों से जुड़ सकें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बिजनेस मित्र टीम के महेंद्र सिंह राव, योगेश कुमार कच्छवाह, विनोद राठौड़, जिगर पंवार, संजय चौहान, पुष्पेंद्र, हिमांशु जागिड़, खुशवीर, चित्रांश, नरेंद्र, प्रियंका गेहलोत सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।



