
अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। शहर के राजकीय चिकित्सालय सोजत में शनिवार 14 मार्च 2026 को 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के लिए निशुल्क HPV वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं को HPV वैक्सीन की पहली खुराक दी जाएगी।
सोजत के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे सर्वाइकल कैंसर रोकथाम राष्ट्रीय अभियान के तहत यह टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कम उम्र में ही बालिकाओं को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है।
उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, जिसका मुख्य कारण HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण होता है। HPV वैक्सीन इस कैंसर से बचाव का एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय है। इसलिए 14 वर्ष अधिक और 15 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को यह टीका लगाने की विशेष व्यवस्था की गई है।
यह अभियान यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम (UIP) के अंतर्गत चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं को निशुल्क और समान रूप से टीकाकरण सेवाएं उपलब्ध करवाना है।
पीएमओ डॉ. राजेश गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष के बिच वाली उम्र की बेटियों को शनिवार को राजकीय चिकित्सालय लेकर आएं और उन्हें HPV वैक्सीन की पहली खुराक लगवाकर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाएं।



