सोजत

सोजत रोड में रामनवमी का भव्य आयोजन, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

सोजत रोड़ से अक्षय कुमार सैन की रिपोर्ट।

सोजत रोड। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी का पावन पर्व सोजत रोड में गुरुवार को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में विशाल एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

शोभायात्रा का शुभारंभ खेल मैदान से हुआ, जो माहेश्वरी बगीची होते हुए पेट्रोल पंप के सामने से आगे बढ़ी। इसके बाद यात्रा श्री आई माता मंदिर, महाराणा प्रताप चौराहा, श्री सुभाष चौक, मुख्य बाजार चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन की ओर अग्रसर हुई। अंत में गणेश मंदिर पहुंचकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा विधिवत विसर्जन किया गया।

शोभायात्रा के दौरान शहर के विभिन्न समाजों द्वारा आकर्षक झांकियां सजाई गईं। सेन समाज, ब्राह्मण समाज, नाथ समाज, सोनी समाज सहित अन्य समाजों ने अपनी-अपनी झांकियों के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्कूलों द्वारा भी सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏