राजस्थानसोजत

सोजत सिटी में ‘बिजनेस मित्र’ टीम द्वारा एक दिवसीय बाल खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन



सोजत सिटी में ‘बिजनेस मित्र’ टीम द्वारा एक दिवसीय बाल खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल की आभासी दुनिया से दूर कर पारंपरिक खेलों से जोड़ना और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना रहा।

प्रतियोगिता के दौरान ऊँची कूद, लंबी कूद, जलेबी खाने की प्रतियोगिता, रस्साकशी सहित अनेक पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। विशेष बात यह रही कि रस्साकशी जैसे खेलों में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को और अधिक रोचक बना दिया। पूरे दिन बच्चों में उत्साह और आनंद का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापक सोनू सोलंकी तथा नकुल जी कश्यप ने किया

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप बैग, पेंसिल, नोटबुक, अध्ययन सामग्री, टिफिन और पानी की बोतल वितरित की गई। बच्चों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की अपेक्षा जताई।

‘बिजनेस मित्र’ टीम के संस्थापक महेंद्र सिंह राव ने बताया कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को खेलों के माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय और संस्कारित बनाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे सामाजिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों ने ‘बिजनेस मित्र’ टीम की प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

इस खेल गतिविधि में कन्हैया लाल जी राव,भीकाराम ,लाल सिंह जी,देवेन्द्र सिंह राव ,योगेश,जिगर,संजय,हिमांशु ,भरत,दीपांशु,खुसवीर, नरेंद्र,चित्रांश,आरती,नीतू, पूरी बिजनेस मित्र की टीम के साथ नगर अनेक गण मान्य मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏