सोजत

सोजत सिटी में सरगरा समाज का सम्मान समारोह सम्पन्न, शिक्षा व संगठन पर दिया जोर।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत सिटी। शिक्षित और संगठित समाज ही उन्नति व प्रगति की दिशा में आगे बढ़ सकता है। समाज के प्रत्येक परिवार को अपने बालक-बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना चाहिए—ये विचार सरगरा समाज विकास समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश सरगरा (आलावास) ने व्यक्त किए।

वे वाटर वर्क्स मार्ग पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए समाज को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

कार्यक्रम में शिक्षाविद् नारायणलाल गहलोत ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि समाज की प्रगति में बेटियों की शिक्षा अहम भूमिका निभाती है। वहीं मेहंदी उद्यमी महेश गहलोत ने संगठन की शक्ति पर जोर देते हुए छात्रावास विकास के लिए तन, मन और धन से सहयोग का भरोसा दिलाया।

समारोह में किशनाराम थरासनी, प्रकाश धुंधला, गणपत गहलोत, नाथुराम, नारायणलाल, सुनील गहलोत, कैलाशचंद, जोगाराम खारियानींव सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश सरगरा का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मूलाराम चौहान, मदनभाई मोदी, पूरण मारू, ताराचंद सोलंकी, बुद्धाराम पंवार, महावीर गहलोत, भुंडाराम गागुड़ा, चंद्रप्रकाश बोयल, विनोद मारू, हरीश गहलोत, शिवलाल, गजेंद्र गहलोत (एडवोकेट), अर्जुन कुमार गहलोत, धीरज गहलोत, भूपेंद्र गहलोत (एडवोकेट), राकेश गहलोत, अर्जुन चौहान, रतन राधे, जितेंद्र गहलोत (एडवोकेट), अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सरस एवं प्रभावी संचालन अधिवक्ता अशोक गहलोत ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏