सोजत। शक्ति–भक्ति का महापर्व: बुढ़ायत माता मंदिर पाटोत्सव 25 जनवरी को, तैयारियां जोरों पर।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत।शक्ति एवं भक्ति की प्रतीक बुढायत माता मंदिर लुंडावास सोजत में आगामी 25 जनवरी को बुढ़ायत माता मंदिर पाटोत्सव को लेकर व्यवस्था समिति द्वारा जोरों शोरों से तैयारियां चालू कर दी गई है ।

अध्यक्ष जितेंद्र व्यास ने बताया कि मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसी टीवी कैमरे लगा दिए गए हैं तथा सभी को अलग-अलग व्यवस्था का उत्तरदायित्व सौंप दिया गया है।
बुढ़ायत माता मन्दिर व्यवस्था समिति पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास ने बताया कि पाटोत्सव के मुख्य यजमान मनीष व्यास उदयपुर द्वारा आयोजन में सभी को आमंत्रित किया गया हैं तथा इस दौरान यज्ञ हवन में विश्व शांति एवं समृद्धि को लेकर कामना की जाऐगी ।
सचिव चंद्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि पाटोत्सव में विद्वान पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी जाएगी। वहीं व्यवस्था समिति ने भारत वर्ष के कोने-कोने में बैठे श्रीमाली ब्राह्मण समाज के बंधुओ से विकास के लिए सहयोग हेतु आगे आने का आह्वान किया।
आयोजन की तैयारियों को लेकर अध्यक्ष जितेंद्र व्यास, पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास, सचिव चंद्रशेखर श्रीमाली, पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश व्यास त्रिभुवन नारायण जोशी,चेतन व्यास,कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र व्यास, सूर्य प्रकाश व्यास,उपाध्यक्ष सुदीप व्यास,मनोज जोशी , धर्मेंद्र व्यास,चेतन दवे,माधव शास्त्री,दिनैश व्यास,मनीष व्यास,मितेश व्यास,आदि जुटे हुए हैं।
पाटोत्सव में सोजत,सोजत रोड,पाली, उदयपुर, जोधपुर, सहित महा नगरों से श्रीमाली ब्राह्मण बंधु जुटेंगे इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होगे तथा महा आरती एवं महा प्रसादी का आयोजन भी होगा उल्लेखनीय है कि शक्ति एवं भक्ति की प्रतीक बुढ़ायत माता मंदिर परिसर में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार कच्छप, नंदी सहित माता जी मन्दिर के श्रृंगार सहित रोशनी व्यवस्था एवं पक्षी चुग्गा संबंधी सुविधाओं पर भी चर्चा की गई।



