सोजत: सेवा भारती के संस्कार केंद्र में बच्चों को 200 स्लेट का वितरण किया।

अकरम खान की रिपोर्ट।


सोजत। सेवा भारती द्वारा संचालित संस्कार केंद्र प्रकल्प में भामाशाह जसकी देवी पत्नी अना राम टाक, उनके पुत्र खुमा राम एवं पुत्रवधू, बेरा झालरा सोजत के सानिध्य में, सोजत जिला प्रभारी अमर सिंह राठौड़, सोजत खंड संयोजक कालूराम देवड़ा एवं स्वयं सेवक प्रेमचन्द परिहार की प्रेरणा से नन्हे-मुन्ने बच्चों को 200 स्लेट का वितरण किया गया।


स्लेट प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और वे उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए। इस अवसर पर संस्कार केंद्र की शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया।


कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि “संस्कार ही जीवन हैं और शिक्षा ही सफलता की कुंजी।”
सेवा भारती द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के कार्य समाज में शिक्षा एवं संस्कारों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

सोजत में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर रसद विभाग का बड़ा छापा, 6 प्रतिष्ठानों में मचा हड़कंप!

मोड भट्टा स्थित  रेस्टोरेंट सहित बस स्टैंड के 5 प्रतिष्ठानों पर रसद विभाग की दबिश, 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त; आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई शुरू

error: Content is protected !!