सोजत:बस स्टैंड स्थित श्री वीर हनुमानजी मंदिर में तृतीय दिव्य हृदयमय संकीर्तन का भव्य आयोजन।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। बस स्टैंड स्थित श्री वीर हनुमानजी मंदिर में तृतीय दिव्य हृदयमय संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए सुंदरकांड की भव्य संगीतमय प्रस्तुति आयोजित की जाएगी, जिसका भक्तजन भाव-विभोर होकर लाभ ले सकेंगे।

आयोजनकर्ता श्रीराम सुन्दरकाण्ड मण्डली सोजत के प्रमुख दिनेश टांक ने बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम दिनांक 6 जनवरी 2026, मंगलवार को सायं 8 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए आयोजन मंडल पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है।

समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!