बड़ी खबरराजस्थानसोजत कृषि उपज मंडी मेहंदी

बड़ी खबर — सोजत मंडी से धमाकेदार अपडेट,
मेहंदी बाजार में जबरदस्त तेजी:
सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के पत्तों के दाम उछले, नई खुटन ₹4000 तक, मंडी में पत्ते ₹5000, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ₹6000 प्रति मन तक पहुँचे भाव — आगे और तेजी के संकेत

✍️ वरिष्ठ पत्रकार
ओमप्रकाश बोराणा

सोजत:
मेहंदी नगरी सोजत से किसानों व व्यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के पत्तों के दामों में तेज उछाल दर्ज किया जा रहा है, जिससे बाजार में जबरदस्त रौनक नजर आ रही है।

मंडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार—

नई खुटन मेहंदी ₹2800 से ₹5000 प्रति मन तक पहुंच चुकी है।

मंडी में मेहंदी के पत्ते ₹4200 से ₹4000 प्रति मन में बिक रहे हैं।


वहीं सबसे बड़ी बात यह है कि सोजत कृषि उपज मंडी के बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में मेहंदी के पत्ते ₹6000 प्रति मन तक बिक रहे हैं, जिससे किसानों को सीधा बड़ा फायदा मिल रहा है। ग्रामीण खरीददारों द्वारा सीधे किसानों से उठाव बढ़ने के कारण मंडी के बाहर दाम और ज्यादा ऊंचाई छू रहे हैं।

जानकारों का अनुमान — और बढ़ सकती है तेजी
मेहंदी व्यापार से जुड़े जानकारों का कहना है कि वर्तमान में मांग बहुत मजबूत है, वहीं स्टॉक सीमित है। निरंतर बढ़ती डिमांड के चलते आने वाले दिनों में भी तेज़ी बरकरार रहने की संभावना जताई जा रही है। यदि यही स्थिति बनी रही तो मेहंदी के भाव और ऊपर जा सकते हैं।

किसानों में खुशी, व्यापारियों में उत्साह
भाव बढ़ने से मेहंदी उत्पादक किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। व्यापारियों के अनुसार यह सीजन किसानों के लिए फायदा लेकर आया है और बाजार में अभी स्थिरता के बजाय मजबूती का रुख दिखाई दे रहा है।

सोजत की मेहंदी — देश से लेकर विदेशों तक पहचान
बेहतरीन क्वालिटी के चलते सोजत की मेहंदी की मांग हमेशा बनी रहती है। यही कारण है कि भाव बढ़ने के बावजूद भी खरीदार पीछे नहीं हट रहे हैं।

आने वाले दिनों में बाजार किस नई ऊंचाई को छुएगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

✍️ नोट जिस दिन भाव नहीं आए उस दिन यह समझा जाए की मेहंदी में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏