सोजत में महादेव के प्रति आस्था का सैलाब: घांची समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य गैर, पुनेश्वर धाम में होगा बेलपत्र व जलाभिषेक

सोजत न्यूज़ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा



सोजत (पाली)।
पावन अवसर पर सोजत नगर में शनी प्रदोष को भगवान भोलेनाथ के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। नगर में घांची समाज की महिलाओं ने पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ भव्य गैर (जुलूस) निकाली। इस दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से नगर का वातावरण शिवमय हो गया।

गैर की शुरुआत सोजत नगर के प्रमुख मार्गों से हुई, जो शहर के मुख्य चौराहों और गलियों से होते हुए पुनेश्वर धाम की ओर प्रस्थान कर गई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर हाथों में बेलपत्र और कलश लेकर भगवान शिव की आराधना की। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर महिलाएं भक्ति में लीन नजर आईं।

गैर के दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने भगवान महादेव की महिमा का गुणगान किया और नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में अनुशासन और श्रद्धा का विशेष ध्यान रखा गया। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर गैर का स्वागत किया, वहीं कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

गैर के समापन पर पुनेश्वर धाम में विधिवत रूप से भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया जाएगा। घांची समाज की महिलाओं ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और इसका उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति और एकता को सुदृढ़ करना है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन, श्रद्धालु और नगरवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में सोजत नगर शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और महादेव के प्रति आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

उदयपुर
ओमप्रकाश बोराना

बेटी की शादी की खुशियों में नाचते-नाचते पिता ने तोड़ा दम, घर में छाया मातम; पिता की मौत से अनजान दुल्हन ने रात 3 बजे लिए सात फेरे

बिंदौली में परिवार और रिश्तेदारों के साथ खुशी से झूम रहे थे पिता शंकरलाल मेघवाल, अचानक सीने में उठा दर्द और अस्पताल में थम गई सांसें; बेटी की खुशियां बरकरार रखने के लिए परिजनों ने छिपाई मौत की खबर, विदाई के बाद किया अंतिम संस्कार

बेटी की शादी की खुशियों में नाचते-नाचते पिता ने तोड़ा दम, घर में छाया मातम; पिता की मौत से अनजान दुल्हन ने रात 3 बजे लिए सात फेरे

बिंदौली में परिवार और रिश्तेदारों के साथ खुशी से झूम रहे थे पिता शंकरलाल मेघवाल, अचानक सीने में उठा दर्द और अस्पताल में थम गई सांसें; बेटी की खुशियां बरकरार रखने के लिए परिजनों ने छिपाई मौत की खबर, विदाई के बाद किया अंतिम संस्कार

अमित शाह के प्रस्तावित जयपुर दौरे से पहले राजनीतिक हलचल तेज,राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा का प्लान गड़बड़ाया! सत्ता और संगठन में बड़े बदलाव की आहट, मंत्रियों से लेकर पदाधिकारियों तक तैयार होगा रिपोर्ट कार्ड

error: Content is protected !!