भारत विकास परिषद सोजत के वार्षिक चुनाव आज, होगा संगीतमय फाग उत्सव का आयोजन।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। भारत विकास परिषद शाखा सोजत के सत्र 2026-27 के वार्षिक चुनाव आज रविवार 8 फरवरी को प्रांतीय पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद झांवर के सानिध्य में सम्पन्न होंगे। यह जानकारी परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला ने दी।

कोषाध्यक्ष अंकुर बलाई ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम का आयोजन ललित रिसोर्ट में रविवार दोपहर बाद किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात शाम को परिषद सदस्यों के लिए संगीतमय फूलों के साथ पारंपरिक फाग उत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें सदस्य आपसी सौहार्द और उल्लास के साथ सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों के लिए स्नेह भोज का आयोजन रखा गया है, जिससे संगठनात्मक एकता, आपसी संवाद और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूती मिलेगी। परिषद द्वारा इस आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!