सोजत में फाग महोत्सव का भव्य आगाज, कर्णप्रिय फाग भजनो और फूलों की होली खेल झूमे श्रद्धालु।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। रंगों के पर्व होली को लेकर सोजत शहर में फाग महोत्सव का भव्य शुभारंभ बुधवार रात्रि को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। शहर के नयापुरा स्थित रिद्धि-सिद्धि के साथ विराजे श्री गणेश मंदिर से फाग उत्सव का विधिवत आगाज किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने फाल्गुनी भजनों की मधुर प्रस्तुति देकर भगवान श्री गणेश को आनंदित किया और रंग-बिरंगे फूलों से होली खेली।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके पश्चात भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत “आज सोजत में होली हो रसिया…”, “मत डालो श्याम गुलाल मोरी अखियां में…”, “रात श्याम मेरे सपने में आए…”, “रंग बरसे, होली खेलूं रे इन सांवरिया के संग…” जैसे लोकप्रिय भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। भजनों की सुरमयी धुनों पर मंदिर परिसर में भक्तों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर फूलों की होली खेली।

आयोजन के दौरान इतनी अधिक पुष्प वर्षा हुई कि पूरा मंदिर परिसर फूलों से पट गया और वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में सुंदर भाई सिंधी ने अपने धमाकेदार नृत्य से सभी को खूब गुदगुदाया और समां बांध दिया। वहीं भजन गायक श्यामसुंदर शर्मा, नथमल सोलंकी, कमलसिंह चौहान, हरिनारायण पाराशर, दिनेश टांक, गौरव व्यास, सुधीर दवे सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कर्णप्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

फाग महोत्सव में अशोक जांगिड़, भवानीशंकर, धनपतराज अटवासिया, सत्यनारायण शर्मा, ईश्वरचन्द्र, रामलाल जी गौरेसा, रतनलाल टेलर, मोंटु अमरनानी, निरंजन, मदन भाई मोदी, दिलीप वैष्णव, दौलत माली, रामलाल सिलग, अमरचंद सोनी, सुरेश जी मेवाड़ा, मंगलाराम प्रजापति, जवरीलाल बोराणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

फाग महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही सोजत शहर में होली के रंग अब पूरी तरह चढ़ने लगे हैं और आगामी दिनों में विभिन्न मंदिरों व मोहल्लों में इसी तरह धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला जारी रहेगी।

सोजत निकाय चुनाव का बिगुल: कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, 40 वार्डों में चुनावी सरगर्मी तेज

सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल होंगे नामांकन पत्र, जयपुर नगर निगम समेत प्रदेश की 19 निकायों में होगी प्रक्रिया

सोजत-पाली में मानसून की चाल धीमी, पश्चिमी राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी और उमस,
25 से 27 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान में बारिश के आसार, लेकिन सोजत-पाली समेत पश्चिमी हिस्सों को झमाझम बारिश का इंतजार

error: Content is protected !!