सोजत

विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सोजत में NSUI से जुड़े छात्रो में जश्न का माहौल।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विनोद जाखड़ की नियुक्ति की खबर मिलते ही सोजत क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि विनोद जाखड़ के नेतृत्व में छात्र संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति से प्रदेश सहित सोजत क्षेत्र के युवाओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

NSUI सोजत से जुड़े छात्रो ने बताया कि विनोद जाखड़ लंबे समय से छात्र हितों के लिए सक्रिय रूप से संघर्ष करते रहे हैं। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से छात्र समस्याओं के समाधान को गति मिलेगी और संगठन और अधिक सशक्त होगा। सोजत एनएसयूआई इकाई ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए गौरव का क्षण बताया।

इस मौके पर भागीरथ, दिवेश, अध्यक्ष साहिल, राहुल राठौड़, प्रकाश, रुद्राक्ष, विवेक, जीतू, राकेश तंवर, पंकज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏