सोजत में नन्ही रोजेदार का जज्बा: 7 वर्षीय जुबैरिया फरहान कूरैशी ने रखा पहला रोजा।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। मुस्लिम समाज का सबसे पवित्र और रहमतों भरा महीना रमजान इन दिनों पूरे जोश, उत्साह और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। इस मुकद्दस महीने में जहां बड़े-बुजुर्ग रोजे रखकर इबादत में मशगूल हैं, वहीं नन्हे बच्चे भी अपनी पाक नीयत और धार्मिक लगन से सभी का दिल जीत रहे हैं।

इसी क्रम में सोजत के मौहल्ला जम्मल कूआ निवासी जनाब मोहम्मद खालिद कूरैशी की पोती एवं मरहूम जनाब मोहम्मद फरहान कूरैशी की पुत्री, महज 7 वर्षीय जुबैरिया फरहान कूरैशी ने इतनी छोटी उम्र में रोजा रखकर गहरी धार्मिक आस्था और पारिवारिक संस्कारों का परिचय दिया। नन्ही जुबैरिया के इस जज्बे और लगन की परिवार सहित पूरे मोहल्ले में सराहना हो रही है।

जुबैरिया ने बताया कि उनके परिवार में दादा-दादी सहित सभी सदस्य पूरे महीने रोजे रखकर इबादत करते हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर उन्होंने अल सुबह परिवार के साथ उठकर पूरे उत्साह से सेहरी की। इसके बाद पूरे दिन सब्र और अनुशासन के साथ रोजा रखते हुए नमाज अदा की और इबादत में समय बिताया।

मात्र 7 वर्ष की बच्ची जुबैरिया की यह लगन परिवार और परिचितों के लिए खुशी और गर्व का विषय बन गई है।

शाम को जैसे ही इफ्तार का वक्त हुआ, पूरे परिवार ने मिलकर जुबैरिया का पहला रोजा खुलवाया। इस खुशी के मौके पर परिवारजनों ने मोहल्ले और रिश्तेदारों में मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं और जुबैरिया के उज्ज्वल भविष्य, अच्छी सेहत और कामयाबी के लिए दुआएं मांगीं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!