सोजत

सोजत में भव्य सत्संग व बधावणा: राम नाम जपने से ही जीवन का उद्धार — दरियाव संत श्री पांचाराम जी महाराज

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। नगर में आयोजित भव्य सत्संग समारोह में दरियाव रामस्नेही संत श्री पांचाराम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि राम नाम का जप ही मानव जीवन के उद्धार का सबसे सरल मार्ग है। उन्होंने कहा कि कलियुग में प्रभु भजन और संकीर्तन के माध्यम से ही मनुष्य ईश्वर के धाम तक पहुंच सकता है तथा शास्त्रों में भी भवसागर से पार उतरने का एकमात्र उपाय राम भजन ही बताया गया है।

यह सत्संग दिल्ली दरवाजा मार्ग स्थित भारत विकास परिषद अध्यक्ष चौधरी देवीलाल सांखला,न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज सांखला,यातायात सलाहकार दिनेश सांखला के निवास “राम कुटीया” पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इससे पूर्व संत श्री पांचाराम जी महाराज का वधावणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। शोभायात्रा कृषि मंडी के सामने स्थित आश्रम से रवाना होकर कर्माबाई मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, आदर्श विद्या मंदिर होते हुए दिल्ली दरवाजा स्थित राम कुटिया पहुंची।

शोभायात्रा में मधुर बैण्ड की धुनों के बीच सिर पर मंगल कलश धारण किए महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए नृत्य किया। सैकड़ों श्रद्धालु जयकारों के साथ शामिल हुए। वीरांगना वाहिनी की बालिकाओं ने तलवारबाजी एवं दण्ड व्यायाम का आकर्षक प्रदर्शन किया।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर संत का पुष्पवर्षा, शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। रथ में विराजमान संत पांचाराम जी महाराज शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण रहे।

इस अवसर पर संत श्री राजाराम जी महाराज,शिष्या मंजूलता जी, पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे,न्यायीक मजिस्ट्रेट भुवनेश कुमार भट्ट, पुरण शर्मा,मनोज सिघांडिया,महेंद्रसिंह राठौड़,बस एसोसिएशन अध्यक्ष मोहनलाल परिहार, पंकज,दिनेश,लीला देवी,सपनेश सोहन लाल कैलाश तथा चार मौहल्ला माली समाज चौधरी।

चारण गढवी इन्टरनेशनल फाउंडेशन चैयरमैन अनोपसिंह लखावत,नंदकिशोर परिहार,पेन्शनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल,सोजत सेवा मण्डल मंत्री पुष्पतराज मुणोत,अभीनव कला मंच अध्यक्ष व मालियो का बड़ा बास चौधरी गोरधनलाल गेहलोत,पावटी का बास के चौधरी ताराचंद सैनी,धोलीबाडी का बास चौधरी गणपतलाल टांक,सुनील कुमार सोनी,निखिल सोनी,विजय सिंह, बहादुर सिंह,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, राजेश सांखला,

राजकुमार चौधरी, लक्ष्मण पालरिया,सत्य नारायण सांखला,नंद किशोर,दिलीप कुमार, विकास टांक, कानाराम सांखला,पारस मल, जगदीश पाराशर,नरपत सिंह,भोलाराम,प्रभुलाल टांक,सोहनलाल सोराल,सोजत उपखंड पत्रकार संघ अध्यक्ष अशोक खिची,ओम पाराशर,प्रकाश राठौड़,अकरम खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏