
✍️ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा
सोजत। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) राजस्थान इकाई के हाल ही में आबूराज में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन के बाद संगठन ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। संगठन की 11 सदस्यीय कोर कमेटी ने प्रदेश इकाई के विभिन्न पदों के साथ-साथ राजस्थान के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों का मनोनयन कर संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
प्रदेश स्तर पर घोषित नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकारों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी राजस्थान इकाई द्वारा पारदर्शी एवं संगठित तरीके से किए गए मनोनयन की सराहना की है।
*प्रदेश कार्यकारिणी में अनुभवी पत्रकारों को मिली जिम्मेदारी*
नई कार्यकारिणी में संरक्षक पद पर शंकर नागर एवं विष्णुदत्त शर्मा को नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उपेन्द्र सिंह राठौड़ को सौंपी गई है, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनवीर सिंह चुंडावत को मनोनीत किया गया।
उपाध्यक्ष पद पर राजीव गौड़ (अजमेर), मनीष भट्टाचार्य (जयपुर) एवं पशुपति शर्मा (सीकर) को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर नकुल शर्मा तथा सचिव पद पर डॉ. रंजन दवे (जोधपुर), विक्रम सिंह करणोत (सिरोही), प्रवीण बोथरा (बाड़मेर), श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव (जयपुर), राजू रामगड़िया (बीकानेर) एवं ज्योति लवानिया (भरतपुर) को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति में विभिन्न जिलों के वरिष्ठ पत्रकारों को सदस्य के रूप में शामिल कर संगठन को व्यापक प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है।
*अरुण जोशी को पुनः मिली पाली जिले की बागडोर*
आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की 11 सदस्यीय कोर कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार अरुण जोशी को एक बार फिर पाली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन द्वारा उन पर पुनः विश्वास जताना उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता एवं पत्रकार हितों के प्रति समर्पण का प्रमाण माना जा रहा है।
अरुण जोशी के पुनर्नियुक्त होने से पाली जिले के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। पत्रकारों का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
*पत्रकार हितों को मिलेगी नई दिशा*
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, संगठन के विस्तार तथा पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। प्रदेशभर में पत्रकारों को एकजुट कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का कार्य भी प्राथमिकता में रहेगा।
सोजत में हुआ भव्य अभिनंदन*
पाली जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद अरुण जोशी के सोजत आगमन पर IFWJ सोजत इकाई की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान साफा पहनाकर, माला व शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया।
अभिनंदन समारोह में IFWJ उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत सहित प्रकाश राठौड़, अब्दुल समद राही, चेतन व्यास, ओमप्रकाश बोराणा, महावीर गहलोत, नवनीत राय रुचिर, रशीद गौरी, राकेश भटनागर, लक्ष्मी नारायण माली, हरीश गहलोत, ओमप्रकाश चौहान, गजेन्द्र गहलोत, दिव्येश जोशी, अशोक गहलोत सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं*
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने अरुण जोशी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा जोशी पर पुनः विश्वास जताया जाना पूरे पाली जिले के पत्रकार समुदाय के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा पत्रकारों की आवाज को और अधिक मजबूती मिलेगी।