रिपोर्टिंग राकेश भटनागर
9 अक्टूबर को जयपुर पहुंचने के लिए गौभक्तों से किया आह्वान
सोजत सिटी। रामासनी रोड स्थित गौ रक्षा गौशाला समिति परिसर में 4 अक्टूबर 2026 को राजस्थान गौ सेवा समिति के तत्वावधान में गौसेवा, गौमाता के संरक्षण एवं गौशालाओं के विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में गौमाता की सेवा, संरक्षण तथा गौशाला के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी 9 अक्टूबर को जयपुर पहुंचने के लिए गौभक्तों से आह्वान किया गया। अधिक से अधिक संख्या में गौभक्तों से एकजुट होकर गौसेवा के लिए जयपुर पहुंचने का आग्रह किया गया।

बैठक में सोजत नगर पालिका अध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर, ताराचंद, रामावतार भाटी, प्रकाश टांक, गौतम तंवर, अमराराम, श्याम गहलोत, कीनिया श्याम गहलोत, बबलू तंवर, कैलाश चावला, राकेश देवड़ा सहित पार्षदगण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इसके अलावा बड़ी संख्या में गौभक्तों ने भी बैठक में सहभागिता की। इनमें राजस्थान गौ सेवा समिति तहसील अध्यक्ष मोती सिंह राजपुरोहित, संस्था अध्यक्ष अर्जुन सांखला, महेंद्र पालरिया, अर्जुन पालरिया, राजेंद्र पालरिया, मनीष पालरिया, दीपू सांखला, मुकेश प्रजापत तथा मीडिया प्रभारी राकेश भटनागर सहित अनेक गौभक्त उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित गौभक्तों ने गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गौसेवा के कार्य को मजबूत बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।
गौसेवा ही परम सेवा है—गौमाता की रक्षा एवं संरक्षण हम सभी का दायित्व है।



