मीडियाकर्मी लक्षकार के साथ अपहरण कर मारपीट की घटना की निंदा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

आईएफडब्ल्यूजे ने सौंपा ज्ञापन

राकेश भटनागर

सोजत सिटी। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) सोजत उपखंड इकाई की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन उपखंड अधिकारी रविप्रकाश को सौंपा गया। ज्ञापन में मीडियाकर्मी एवं जन टीवी से जुड़े प्रवीण लक्षकार के अपहरण कर उनके साथ मारपीट किए जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।

उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने बताया कि मीडियाकर्मी प्रवीण लक्षकार हृदय एवं शुगर संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं। गत 16 सितंबर को जैतारण सरकारी अस्पताल से दवाइयां लेकर निमाज पहुंचने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उनका कथित रूप से अपहरण कर उन्हें सुनसान स्थान पर ले गए। वहां उनके साथ लोहे के पाइप एवं सरियों से बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उनका एक हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके कपड़े भी उतरवाए गए।

गहलोत ने कहा कि पत्रकार के साथ इस प्रकार की घटना बेहद गंभीर एवं चिंताजनक है तथा ऐसी घटनाएं प्रदेश को शर्मसार करने वाली हैं। उन्होंने घटना में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पत्रकारों के साथ होने वाली हिंसा के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की मांग की गई।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि उक्त मामले में शीघ्र एवं ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन को मजबूरन प्रदेशभर में आंदोलन एवं विरोध-प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

ज्ञापन देने वालों में उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत, उपाध्यक्ष प्रकाश राठौड़, राजेश शर्मा, विधानसभा प्रभारी चेतन व्यास, महासचिव नवनीतराय ‘रुचिर’, जिला सचिव अब्दुल समद राही, जिला पदाधिकारी दिव्येश जोशी, ओमप्रकाश चौहान, राकेश भटनागर, डॉ. रशीद गौरी, हरीश गहलोत, महावीर गहलोत, गोविंद गर्ग, अशोक गहलोत, ओमप्रकाश बौराणा, रामस्वरूप भटनागर, गजेंद्र गहलोत, अजय जोशी, मोटाराम बोचावत, भवानीसिंह बागावास, ईस्माइल खां, दिनेश सोलंकी, हितेश भाटी सहित कई मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

— संलग्न फोटो एवं वीडियो…

error: Content is protected !!