वर्तमान समय में पत्रकारिता में नए आयाम स्थापित : गहलोत

राकेश भटनागर

IFWJ के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया


सोजत। स्थानीय राजपोल गेट स्थित आईएफडब्ल्यूजे कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत की अध्यक्षता में मनाया गया।अ
इस मौके गहलोत ने कहा कि वर्तमान बदलते समय के साथ भारतीय पत्रकारिता भी नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रिंट से डिजिटल तक, ग्राउंड रिपोर्टिंग से नई तकनीकों तक, हमारे पत्रकार अपनी प्रतिभा, परिश्रम और प्रतिबद्धता से जन-जन की आवाज को नई शक्ति दे रहे हैं।

विधानसभा प्रभारी चेतन व्यास ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस हर साल 16 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना और कामकाज शुरू होने की याद में मनाया जाता है। का काम 16 नवंबर 1966 को शुरू हुआ था। यह संस्था प्रेस काउंसिल एक्ट 1965 के तहत बनी थी, जिसकी सिफारिश पहली प्रेस कमीशन (1954-56) ने की थी

महासचिव नवनीत राय रूचिर ने कहा कि प्रेस काउंसिल आफ इंडिया एक स्वायत्त वैधानिक संस्था है। इसका मुख्य उद्देश्यः
प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करना । आईएफडब्ल्यूजे संगठन भी समय समय पर इस मुद्दे को राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं स्थानीय स्तर पर उठाता रहा है।
इस मौके जिला सचिव अब्दुल समद राही ने कहा कि
पत्रकारिता के उच्च नैतिक और पेशेवर मानकों को बनाए रखना इसका मुख्य उद्देश्य है ।
वरिष्ठ पत्रकार भुवनेश टाक ने कहा कि निष्पक्ष एवं निरभिक पत्रकारिता के दौरान पत्रकारों को क ई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है ऐसे में यह एक्ट रक्षा कवच का काम करता है तथ्यों को सत्य की कसौटी पर परखने के बाद पत्रकार उसे समाज के समक्ष उच्चतम मानकों के साथ रखता है। अकरम ने कहा कि पत्रकार अपने स्थापित मानकों के अनुरूप समाज एवं राष्ट्र की सेवा करता है। अशोक गहलोत ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान इसे भंग किया गया था और बाद में प्रेस परिषद् एक्ट 1978 के तहत 1979 में फिर से स्थापित किया गया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश बोराणा , प्रकाश राठौड़,डा रशीद गौरी, राम स्वरूप भटनागर,लक्ष्मीनारायण माली, मोटाराम बोचावत, राकेश भटनागर, हितेश भाटी, हरीश गहलोत, ने अपने विचारों के माध्यम से बताया कि यह दिन स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार प्रेस के महत्व को रेखांकित करता है, जिसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। यह पत्रकारों की भूमिका को सम्मान देता है जो सत्ता को जवाबदेह ठहराते हैं, जनहित की खबरें लाते हैं और समाज को जागरूक करते हैं। आभार बोचावत ने व्यक्त किया।

error: Content is protected !!