NSUI पाली जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार सोजत पहुंचे राजेंद्र सिंह जाखोड़ा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य व जोशीला स्वागत।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। NSUI पाली जिला अध्यक्ष बनने के बाद राजेंद्र सिंह जाखोड़ा का प्रथम बार सोजत आगमन पर NSUI सोजत कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में संगठनात्मक उत्साह देखने को मिला।

स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से राजेंद्र सिंह जाखोड़ा का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाखोड़ा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी और स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि NSUI हमेशा छात्र हितों और युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं और संगठन को हर कॉलेज व हर छात्र तक पहुंचाने का कार्य करें।
इस अवसर पर NSUI सोजत के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, एकजुटता और संगठनात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।



