ऑल इंडिया सैनी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर ताराचंद टांक का किया स्वागत

राकेश भटनागर

सोजत। ऑल इंडिया सैनी समाज, पश्चिमी राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर ताराचंद टांक का सोजत टेंट किराया व्यवसाय समिति की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति के चेयरमैन मुकेश एवं अध्यक्ष प्रकाश चंद गहलोत ने ताराचंद टांक को माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक मधुलाल माली, सचिव राकेश प्रजापत, उपाध्यक्ष भगाराम सीरवी बागड़ी, सलाहकार कैलाश पवार, कोषाध्यक्ष बाबूलाल परिहार, संयोजक सूजाराम राठौड़ एवं प्रचार मंत्री दुर्गेश पवार सहित समिति के पदाधिकारियों ने भी माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में माली समाज के प्रमुख जन एवं चौधरियों की उपस्थिति रही। इनमें गोरधन लाल माली बड़ावास, ओमप्रकाश कच्छवाहा, नारायण लाल परिहार, रामचंद्र सोलंकी, जगदीश गहलोत, शिवराम सांखला, धुलाराम पालरिया, गोपाल परिहार, लक्ष्मण परिहार सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित समाजबंधुओं ने ताराचंद टांक को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास, एकता एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

ब्रेकिंग न्यूज़
ओमप्रकाश बोराना

सोजत रोड में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी: युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार
सुभाष मार्ग पर हुई वारदात से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत नगरपालिका में भाजपा का परचम: कीर्ति तंवर बनीं चेयरमैन,
भाजपा की कीर्ति तंवर ने 25 वोट हासिल कर दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस के बालमुकुंद को 9 और निर्दलीय ऐश्वर्या सांखला को मिले 6 वोट


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!