सोजत नगरपालिका की कमान किसके हाथों में होगी,40 पार्षदों के मतदान से तय होगी अध्यक्ष की कुर्सी,क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं के बीच परिणाम पर नजर,



सोजत नगरपालिका में कुल 40 वार्ड हैं और अध्यक्ष पद के चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 21 है। भाजपा के पास 24 पार्षद होने से वह बहुमत के आंकड़े से तीन सीट आगे है। कांग्रेस के 10 तथा निर्दलीय 6 पार्षद हैं। ऐसे में भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों के मैदान में होने से मुकाबले को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं के बीच परिणाम पर नजर

अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में क्रॉस वोटिंग और संभावित राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि किसी भी प्रत्याशी की जीत को लेकर अंतिम दावा मतदान से पहले नहीं किया जा सकता।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि भाजपा अपने बहुमत को अध्यक्ष पद की जीत में बदल पाती है, कांग्रेस क्या रणनीति अपनाती है और निर्दलीय प्रत्याशी ऐश्वर्या सांखला का चुनावी प्रदर्शन क्या रहता है।

आज मतदान और मतगणना के बाद तय हो जाएगा कि सोजत नगरपालिका की कमान किसके हाथों में होगी।

✍️ सोजत न्यूज़ — सच कहने का दम

वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा

error: Content is protected !!