राकेश भटनागर
जयपुर: भीलवाड़ा। दीपावली से पहले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भीलवाड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग से जुड़े एक दलाल को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने गुरुवार दोपहर रेलवे फाटक के पास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने रिश्वत की रकम देने के लिए परिवादी को पेट्रोल पंप के पास बुलाया था।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी गाड़ी में बैठाकर 50 हजार रुपए की रकम ली। इसी दौरान पहले से जाल बिछाकर बैठी एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी ने किस काम को करवाने के बदले रिश्वत की मांग की थी और इस मामले में शिक्षा विभाग के किस अधिकारी की भूमिका है। एसीबी की एक अन्य टीम संबंधित अधिकारी तक पहुंचने के लिए रवाना हो चुकी है। एसीबी अधिकारियों की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिश्वत मांगने और लेने के पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
खबर अपडेट क
।




